Sitamarhi News: नौ सूत्री मांगों को ले एएनएम का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
सीतामढ़ी, अक्टूबर 31 -- एएनएम का अनिश्चितकालीन धरना Sitamarhi News: सुरसंड। सीएचसी सुरसंड में कथित अनियमितताओं और महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में प्रखंड की सभी एएनएम ने शुक्रवार से कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरना सीएचसी परिसर में दिया जा रहा है। आंदोलनरत एएनएम ने नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव, डीएम व सिविल सर्जन को भेजकर कार्रवाई की मांग की है। एएनएम ने सीएचसी प्रभारी डॉ. रामकिशोर सिंह पर भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता व महिला कर्मियों संग दुर्व्यवहार के आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने और स्थानांतरित करने की मांग की है। इसके अलावा आयुष्मान भारत मद की 6.94 लाख रुपये की राशि के कथित अवैध आवंटन, योगदान के नाम पर वसूली, फर्जी प्रसव प्रविष्टियों औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.