सीतामढ़ी, जुलाई 9 -- Sitamarhi News: सोनबरसा। प्रखंड मुख्यालय पंचायत में गुरुवार को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत नौ मृतकों के आश्रितों के बीच सहायता राशि वितरित की गई। योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभुक परिवार को अंतिम संस्कार के लिए तीन-तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मुखिया नीतू कुमारी देवी ने कहा कि सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कठिन समय में तत्काल आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर पात्र लाभुकों को पारदर्शी तरीके से योजना का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही लोगों से अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ उठाने की अपील की। पंचायत सचिव चंदन कुमार पासवान ने बताया कि सभी आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सहायता राशि का...