सीतामढ़ी, अगस्त 1 -- Sitamarhi News: उमाशंकर सीतामढ़ी। सदर अस्पताल में शुक्रवार की सुबह निर्धारित समय पर डॉक्टरों के नहीं पहुंचने से ओपीडी सेवा पूरी तरह प्रभावित रही और इलाज कराने आए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह 9 बजे शुरू होने वाली ओपीडी में 10:20 बजे तक एक भी चिकित्सक के नहीं पहुंचने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

डॉक्टरों की अनुपस्थिति लोग व्यवस्था पर नाराजगी भी प्रकट कर रहे थे। 'हिन्दुस्तान' की टीम ने जब इसकी पड़ताल की तो तय समय बीतने के बाद भी अधिकांश ओपीडी कक्ष खाली पड़े थे। ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा गार्ड और महिला कर्मियों ने बताया कि सुबह 10:20 बजे तक कोई डॉक्टर ओपीडी में नहीं पहुंचे थे। कर्मचारियों ने बताया कि डॉक्टरों के देर से आने की समस्या नई नहीं है, बल्कि अक्सर मरीजों को ऐसी परेशानी का सामना करना पड़त...