सीतामढ़ी, जुलाई 31 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नगर निगम की बैठकों के संचालन और प्रशासनिक कार्यों को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा 56 के तहत नगर प्रबंधक, नगर निगम सीतामढ़ी को सामान्य सभा, सशक्त स्थायी समिति तथा अन्य सभी समितियों की बैठकों में भाग लेने और उनसे जुड़े आवश्यक प्रशासनिक एवं अभिलेखीय कार्यों के निष्पादन के लिए अधिकृत किया गया है। आदेश के मुताबिक नगर प्रबंधक बैठकों के आयोजन, कार्यसूची तैयार करने, कार्यवृत्त संधारित करने, अभिलेखों के रखरखाव तथा बैठकों के संचालन से जुड़े अन्य आवश्यक कार्यों का निष्पादन प्रचलित अधिनियम, नियमों एवं सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित करेंगे। यह भी पढ़ें- Sitamarhi New...