सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। मेहसौल थाना क्षेत्र के नाहर चौक के समीप शनिवार की देर शाम बदमाशों के चाकू से किए गए हमले में गंभीर रूप से जख्मी दसवीं कक्षा के छात्र रज्जाउल्लाह खान (16) की हालत गंभीर बनी हुई है। शहर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। मामले में जख्मी के दादा अब्दुल खान के बयान पर मेहसौल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें परिहार थाना क्षेत्र के एक युवक को नामजद करने के साथ चार-पांच अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया है। मेहसौल थानाध्यक्ष मोहम्मद असदुल्लाह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया गया है कि रज्जाउल्लाह खान पुनौरा थाना क्षेत्र के तलखापुर का रहने वाला है। यह भ...