Sitamarhi News: नालों की सफाई व पानी निकासी का प्राथमिकता से करें समाधान
सीतामढ़ी, अक्टूबर 8 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सीतामढ़ी सदर अस्पताल परिसर एवं अस्पताल रोड स्थित मोहल्लों में जलजमाव की समस्या को लेकर बुधवार देर शाम नगर आयुक्त गजेंद्र प्रसाद सिंह एवं उप नगर आयुक्त कुलदीप सिन्हा ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जलजमाव की स्थिति और जलनिकासी की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त एवं उप नगर आयुक्त ने उतरवारी गेट से लेकर डॉ. मंजर कुमार के क्लीनिक तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान बंद नालों, पानी के बहाव और जलनिकासी के रास्तों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मौके पर मौजूद वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुकेश ठाकुर ने अधिकारियों को स्थानीय लोगों की समस्याओं और जलजमाव के कारणों से अवगत कराया। नगर आयुक्त ने कहा कि जलजमाव के कारण सदर अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और स्थानीय लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.