सीतामढ़ी, अगस्त 8 -- Sitamarhi News: शिवहर। शहर में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जलजमाव की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के उद्देश्य से 'मुख्यमंत्री समग्र योजना' के तहत संचालित विकास कार्यों की शुक्रवार को डीएम प्रतिभा रानी ने सघन जांच की। इस दौरान उन्होंने शहर के मुजफ्फरपुर रोड़ स्थित बालूमंडी मार्ग से सदर अस्पताल तक बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम द्वारा कराए जा रहे सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यस्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया तथा निर्माण की गुणवत्ता को लेकर संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। सदर अस्पताल परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में मरीजों व आमजनों को जलजमाव से होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए इस नाले के निर्माण को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा...