सीतामढ़ी, अक्टूबर 11 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की आराधना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रद्धालु मां की आराधना कर सुख, शांति, समृद्धि और स्थिरता की कामना करेंगे। कई घरों में नौ दिनों तक अखंड दीप जलाने की भी तैयारी की गई है। ज्योतिषाचार्य अरुण कुमार झा ने बताया कि इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां का हाथी पर आगमन धन-धान्य की समृद्धि और अच्छी बारिश का प्रतीक माना जाता है। यह भी पढ़ें- Saharsa News: हाथी पर सवार हो आएंगीं मां शेरावालीबाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी पूजन सामग्री की दुकानों पर बढ़ी रौनक : नवरात्...