Sitamarhi News: नवरात्र: कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना हुई
सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रविवार को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हुआ। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। शहर के मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्ति गीतों व वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया। दुर्गा पूजा को लेकर नगर के प्रमुख मंदिरों को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। नवरात्र में कलश स्थापना का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता के अनुसार, देवी दुर्गा की पूजा से पहले कलश स्थापित कर देवी-देवताओं का आह्वान किया जाता है। रविवार को मंदिरों और घरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री को लाल फूल, सिंदूर, अक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.