सीतामढ़ी, जुलाई 17 -- Sitamarhi News: रघुनाथ प्रसाद सीतामढ़ी । भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा महोत्सव के शुभ अवसर पर गुरुवार को नगर के खैरवी गांव कैलाश नगर शांति भवन स्थित श्री राम जानकी विराट स्वरूप चार धाम मंदिर से महंत कैलाश देवी एवं आयोजक जलेसर प्रसाद के द्वारा 14 वीं विशाल शोभा रथ यात्रा निकाली गई। जो मेन रोड होते हुए शाम को चक्र ऋषि आश्रम चक महिला श्री राम जानकी मंदिर में पहुंचते ही मंदिर के महंत रामकुमार दास एवं पुजारी के द्वारा रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।चक्र ऋषि आश्रम से रथ, सज -धज कर शिव शक्ति महिला मंडली परिवार द्वारा सीताराम संकीर्तन एवं भगवान जगन्नाथ जी का रथ को रस्सी से खींचते हुए संत महंत एवं दर्जनों भक्तों ने बड़ी धूमधाम के साथ निकाला। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: मिलनपल्ली से धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा...