Sitamarhi News: नकदी व जेवरात समेत लाखों की संपत्ति की चोरी, केस दर्ज
सीतामढ़ी, जुलाई 2 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर, सीका.। थाना क्षेत्र के रामनगर वार्ड-9 स्थित बंगाही टोला में अज्ञात चोरों ने एक घर में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और नकदी, जेवरात, कपड़े तथा जमीन के महत्वपूर्ण कागजात समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित प्रेम शंकर सिंह ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि चोर घर में रखे तीन बड़े बक्से और तीन अटैची उठाकर घर से बाहर खेत में ले गए तथा वहां उनका ताला तोड़ दिया। चोर करीब 65 से 70 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, 20 से 25 साड़ियां तथा जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.