सीतामढ़ी, सितम्बर 9 -- Sitamarhi News: शिवहर। जिले में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को छठी उत्सव श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ मनाया गया। जिले के प्रमुख राम-जानकी मंदिरों, ऐतिहासिक ठाकुरबाड़ियों तथा विभिन्न स्थलों पर स्थापित पूजा पंडालों में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छठी उत्सव को लेकर सुबह से ही जिले के मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान श्रीकृष्ण की बाल रूप प्रतिमाओं का आकर्षक श्रृंगार किया गया तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न हुई। परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं ने भगवान को माखन-मिस्त्री, सोहर-पंजिरी और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया। इसके पश्चात उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Shamli News: छठी महोत्सव पर संकीर्तन ...