सीतामढ़ी, सितम्बर 8 -- Sitamarhi News: पुपरी। कलवार सेवा समिति पुपरी एवं कलवार युवा मंच पुपरी की एक संयुक्त बैठक कलवार सेवा समिति के अध्यक्ष जानकी प्रसाद के अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें आगामी 23 सितंबर को सिनेमा हॉल रोड स्थित कन्हैया गार्डन में विधि पूर्वक बड़े ही धूम धाम एवं हर्षोउल्लास के साथ श्री बलभद्र जयंती एवं श्री सहस्त्रार्जुन पूजन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सबरी तैयारी शुरू करने पर सभी ने सहमति जताया। कोषाध्यक्ष रंजीत चौधरी जी के द्वारा पिछले साल का आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में युवा अध्यक्ष व सेवा समिति के महामंत्री सचिन गौरव,कोषाध्यक्ष रंजीत चौधरी, संगठन मंत्री किशोरी प्रसाद,उपसभापति जयप्रकाश,भदियन पंचायत के मुखिया राजेश कुमार,पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार,रामदेव प्रसाद,राजकिशोर प्रसाद,शंभू प्रसाद,सिया...