सीतामढ़ी, अगस्त 25 -- Sitamarhi News: बैरगनिया। लालबकैया नदी के हसीमा ढाला के समीप धान रोपने को गए 82 वर्षीय एक व्यक्ति गहरे पानी में डुबकर लापता हो गया। पहचान जमुआ पंचायत के हसीमा वार्ड दो निवासी स्व. कृपाल बैठा के 82 वर्षीय पुत्र नंदा बैठा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नंदा खेत में धान रोपने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ढाला के पास नदी के गहरे पानी में जाने से वह लापता हो गए। सूचना पर सीओ के आदेश पर हलका कर्मचारी रमाशंकर एवं एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। और नदी में तलाश शुरू कर दी। हालांकि काफी प्रयास के बावजूद अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। सीओ आशीष आनंद ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम लगातार शव की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...