Sitamarhi News: दो पक्षों में मारपीट दो घायल, रेफर
सीतामढ़ी, नवम्बर 19 -- Sitamarhi News: चोरौत। बुधवार शाम 6 बजे क्षेत्र के चन्द्रसैना गांव में दो पक्षों में आपसी विवाद में मारपीट हो गई। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया गया। घटना की सूचना लोगों ने चोरौत पुलिस को दे दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को गंभीरता से लिया। मारपीट में घायल दोनों युवक को प्रशिक्षु पुअनि सोमदत्त कुमार ने स्थानीय सीएससी में भर्ती कराया। घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के चन्द्रसैना गांव निवासी स्व. रामप्रताप दास के पुत्र रंजन दास (28) तथा दुसरा चोरौत गांव निवासी जीवन दास के पुत्र सोनू कुमार (22) के रूप में की गयी है। उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं दुसरा घायल रंजन कुमार दास की गंभीर स्थिति को देखते सदर अस्पताल रेफर किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.