सीतामढ़ी, जुलाई 23 -- Sitamarhi News: ब्रजकिशोर सिंह पुपरी। रामनगर बेदौल पंचायत के सूर्यपट्टी गांव निवासी 18 वर्षीय युवक मनोज कुमार का शव गुरुवार को बुधनद नदी से बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 11 निवासी नवल किशोर राय के पुत्र मनोज कुमार के रूप में की गई है।

शव मिलने के बाद का दृश्य शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मनोज कुमार बुधवार रात करीब आठ बजे गांव के दो साथियों के साथ घर से निकला था। करीब आधे घंटे बाद परिजनों को उसके बुधनद नदी में डूबने की सूचना मिली। इसके बाद रातभर ग्रामीणों और परिजनों ने युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

तलाशी अभियान गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने बुधनद नदी के डरबी घाट के समीप तलाशी अभियान चलाया। काफी ...