सीतामढ़ी, अक्टूबर 29 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की खरीदारी बढ़ने के साथ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सतर्कता जरूरी है। मिलावट की आशंका होने पर उपभोक्ता कुछ सामान्य घरेलू परीक्षणों से शुरुआती संकेत प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, इन तरीकों से मिलावट की पक्की पुष्टि नहीं होती। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग या मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में वैज्ञानिक जांच कराना जरूरी है। लेकिन थोड़ी भी शक होने पर वे शिकायत कर सकते है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के डार्ट (डिटेक्ट एडल्टरेशन विद रैपिड टेस्ट) दिशा-निर्देशों में कुछ खाद्य पदार्थों की शुरुआती जांच के तरीके बताए गए हैं। दूध में पानी की मिलावट का संकेत जानने के लिए चिकनी, तिरछी सतह पर दूध की एक बूंद डाल सकते हैं। शुद...