सीतामढ़ी, सितम्बर 15 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुपरी सैदपुर स्टेट हाइवे व अन्य स्थानों पर बाइक व ऑटो दुर्घटना में छह लोग जख्मी हो गए। बहेरा गांव के पास बाइक की ठोकर से एक बच्ची जख्मी हो गई। बच्ची मोती की पुत्री राखी को पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने बच्ची को उपचार के बाद उसे एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है। उधर बाइक से गिरकर अलग-अलग स्थानों पर पांच लोग जख्मी हो गए। जख्मी बाइक सवार सिंगियाही के मनन झा की पत्नी रीना देवी, भिट्ठा के नागेंद्र का पुत्र हिमांशु, वेलमोहन के रामदास राय का पुत्र दिलखुश, बोखरा बागरवन के सेतु सहनी का पुत्र शोनु व राजकुमार का पुत्र फूलबाबू शामिल हैं।उक्त जख्मी लोगों का इलाज पीएचसी पुपरी में किया गया है। गम्भीर रूप से जख्मी रीना देवी व फूलबाबू को सीटी स्कैन के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर किया गया...