सीतामढ़ी, अक्टूबर 18 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। पूजा स्थलों, प्रतिमा विसर्जन घाटों और जुलूस मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, नियंत्रण कक्ष, जनरेटर और ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाने को लेकर नगर आयुक्त ने कार्यादेश जारी किया है। इसके तहत शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। कार्यादेश में संबंधित अभियंताओं, नगर निगम कर्मियों और नोडल पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी निर्धारित की गई है। नगर निगम की ओर से जारी कार्यादेश के अनुसार, बैरियापुर कॉलेज पोखर, नदी व पोखर पुल, कैलाशपुरी पुल,...