सीतामढ़ी, अगस्त 20 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के गोयनका कॉलेज के पास स्थित एक घड़ी दुकान से लाखों रुपये मूल्य की कीमती घड़ियां चोरी कर दुकान का ही एक स्टाफ फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार सुबह इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। दुकान संचालक आबिद अली खान ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- Nawada News: गोविन्दपुर में तीन दुकानों में चोरी, नगदी समेत अन्य सामान चुरायेआवेदन का विवरण आवेदन में उन्होंने बताया कि दुकान में कार्यरत सुपौल निवासी मो. रागिब रहमानी ने दुकान का शटर खोलकर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये की कीमतीसीसीटीवी फुटेज घड़ियां चोरी कर फ...