Sitamarhi News: दुकानदार के परिवार पर हमला, केस दर्ज
सीतामढ़ी, नवम्बर 21 -- Sitamarhi News: पुपरी। नगर परिषद जनकपुर रोड के वार्ड चार निवासी राजो देवी ने पुपरी थाने में मारपीट का केस दर्ज कराया है। इसमें पुपरी के सुभाष, राकेश और सुशील को नामजद किया है। आवेदन के अनुसार, गुदरी बाजार स्थित उनकी गल्ला दुकान के सामने ईख का बोझा रखकर रास्ता बाधित किया गया था। इसे हटाने को कहने पर आरोपितों ने उनके पुत्र आकाश और अविनाश से गाली-गलौज की। आरोप है कि कुछ देर बाद सुभाष पिता और भाई के साथ पहुंचा और जानलेवा हमला कर दिया। घटना में राजो देवी के पति दिलीप दास के माथे पर गंभीर चोट आई। उन्हें पीएचसी पुपरी से सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर किया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.