सीतामढ़ी, सितम्बर 4 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में गुरुवार को स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज (एसजीएसपी) योजना के तहत दिवंगत शिक्षक के आश्रित को 10 लाख की सहायता दी गई। मुख्य शाखा प्रबंधक नीरज कुमार एवं प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि रंजन सुमन ने दिवंगत शिक्षक के पुत्र प्रितमजीत को कागजात सौंपे। बीमा राशि उनकी पत्नी पूनम देवी के बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। श्री सुमन ने बताया कि दिवंगत शिक्षक विनोद राउत नानपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कोइली में विशिष्ट शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। बीते 12 जून को उनका असामयिक निधन हो गया था।शाखा प्रबंधक नीरज कुमार ने बताया कि एसबीआई की स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज योजना खास तौर पर सरकारी कर्मचारियों के सामाजिक व पारिवारिक स...