Sitamarhi News: दहेज के लिए बहू की हत्या मामले में पांच माह से फरार ससुर गिरफ्तार
सीतामढ़ी, नवम्बर 3 -- Sitamarhi News: डुमरा। दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के मामले में डुमरा थाना पुलिस ने पांच माह से फरार चल रहे आरोपित ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रसलपुर गांव निवासी श्रीचंद महतो के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में 24 जून को मृतका मुस्कान की मां सहियारा थाना क्षेत्र के बेलाही जयराम गांव निवासी बिंदी देवी ने डुमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में बताया गया था कि घटना से करीब तीन माह पहले उन्होंने अपनी पुत्री की शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार रसलपुर गांव निवासी श्रीचंद महतो के पुत्र रवि कुमार से की थी। आरोप लगाया गया था कि शादी के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.