सीतामढ़ी, सितम्बर 5 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बेलसंड नगर पंचायत के वार्ड-एक स्थित कोठी चौक के निकट शुक्रवार अहले सुबह करीब तीन बजे एक थोक दुकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा करीब दस लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। आग की लपटें देख लोगों ने दी सूचना : आयुष एग सेंटर एंड इंटरप्राइजेज, बेकरी एंड गिफ्ट नामक थोक दुकान से अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं और आग निकलते देखा तो इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी घटना की जानकारी दी गई। कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई。

आग पर काबू पाने की प्रक्रिया कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया...