सीतामढ़ी, नवम्बर 6 -- Sitamarhi News: सुरसंड। दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों, तस्करी और संदिग्ध लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए एसएसबी और नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) ने निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को दोनों देशों के जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 300 (3) के समीप संयुक्त गश्त की। इस दौरान सीमा स्तंभों का निरीक्षण करने के साथ सीमावर्ती क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने आपसी समन्वय को लेकर बैठक की। बैठक में त्योहारों के दौरान सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने, नियमित गश्त जारी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने पर सहमति बनी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...