Sitamarhi News: डॉ. प्रीति सुमन को प्रधानमंत्री साहित्यकार गौरव सम्मान
सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। प्रदेश की चर्चित कवयित्री एवं नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रीति सुमन को मंगलवार को पटना के कदमकुआं स्थित ऐतिहासिक बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन सभागार में आयोजित समारोह में 'प्रधानमंत्री साहित्यकार गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया। यह आयोजन एजुकेशनल रिसर्च डेवलपमेंट संस्थान, पटना की ओर से 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत किया गया। समारोह में 'विकसित भारत 2047' विषय पर परिचर्चा भी आयोजित की गई। इसमें देश और प्रदेश के विकास में साहित्य, शिक्षा एवं संस्कृति की भूमिका पर वक्ताओं ने विचार रखे। डॉ. प्रीति सुमन को उत्कृष्ट काव्य-सृजन, हिंदी साहित्य में शोधपरक योगदान और असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में चयन के लिए अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- साहित्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.