सीतामढ़ी, अगस्त 24 -- Sitamarhi News: परिहार। प्रखंड मुख्यालय स्थित डॉ. इंदल सिंह राम जानकी डिग्री कॉलेज परिसर में रविवार को कॉलेज के संस्थापक, प्रख्यात साहित्यकार, समाजवादी चिंतक एवं शिक्षाविद् डॉ. प्रो. इंदल सिंह नवीन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि डॉ. नवीन की प्रतिमा का अनावरण करना उनके लिए गौरव और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि डॉ. नवीन ने शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन और विचार नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। युवाओं को उनके आदर्शों से सीख लेकर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर इंदू कुमारी ने तथा संचालन डॉक्टर मनोज ने किया। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, एमएल...