सीतामढ़ी, जुलाई 20 -- Sitamarhi News: उमाशंकर सीतामढ़ी। शहर में ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। नगर क्षेत्र में दो शातिर युवक डॉक्टर बनकर एक घर में पहुंचे और दर्द की दवा देने का झांसा देकर महिला का भरोसा जीत लिया। गहनों को साफ कर नया जैसा चमकाने की बात कहकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान में जुटी है। जानकारी के अनुसार, भूपभैरो-जबावीपुर रोड स्थित राइस मिल के पास रहने वाले सोनेलाल नायक की पत्नी घर पर अकेली थीं। तभी दो युवक खुद को डॉक्टर बताते हुए उनके घर पहुंचे। दोनों ने महिला से बातचीत शुरू की और शरीर के दर्द की असरदार दवा होने का दावा किया।

जेवर की चोरी कुछ देर बाद उन्होंने कहा कि घर में रखे पुरा...