सीतामढ़ी, सितम्बर 26 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव व क्लीनिकल प्रबंधन को लेकर शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सिविल सर्जन डॉ. आर.के. यादव ने निर्देश दिया कि जिस गांव में डेंगू का मरीज मिले, वहां एक से दो दिनों के भीतर फॉगिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही लोगों को मच्छरों के प्रजनन स्थल नष्ट करने और साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। सिविल सर्जन ने कहा कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ पानी में पनपता है। इसलिए घरों और आसपास कूलर, गमले, फ्रिज के पीछे जमा पानी और बारिश के बाद जमा पानी को नियमित रूप से हटाना जरूरी है। उन्होंने सभी प्रखंडों में आशा, सीएचओ और एएनएम का क्षमता वर्धन कर सामुदायिक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दि...