सीतामढ़ी, जुलाई 11 -- Sitamarhi News: आमोद कुमार सीतामढ़ी। जिले के स्कूलों में शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को बाढ़ सुरक्षा की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मिडिल स्कूल चकमहिला में हेडमास्टर रमेश कुमार की अध्यक्षता में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसी तरह गुरुकुल आर्य समाज आवासीय संस्कृत मॉडल हाईस्कूल बैरगनिया में हेडमास्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में आयोजित सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को वर्षा ऋतु में नदी, तालाब, पोखर एवं जलभराव वाले स्थानों पर डूबने से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। बच्चों को जलाशयों के पास अकेले न जाने, सुरक्षित घाटों का ही उपयोग करने, तेज बहाव वाले पानी से दूर रहने तथा दुर्घटना की स्थिति में तुरंत स्थानीय लोगों और आपदा सहायता दल को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। ...