सीतामढ़ी, जुलाई 14 -- Sitamarhi News: डायल 112 की हर कॉल पर फौरन कार्रवाई करने का एसपी ने दिए सख्त निर्देश सीतामढ़ी। आपातकालीन स्थिति में डायल-112 की हर कॉल पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर मंगलवार को पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी में एसपी की अध्यक्षता में डायल-112 में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ब्रीफिंग की गई। इस दौरान एसपी अमित रंजन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक आपात सूचना पर बिना किसी विलंब के निर्धारित समय के भीतर घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में डायल-112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए एसपी ने कहा कि इस सेवा का उद्देश्य संकट की घड़ी में आम लोगों को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। इसलिए प्रत्येक कॉल को गंभीरता से लेते हुए त्वरित रिस्पॉन्स देना...