सीतामढ़ी, जुलाई 9 -- Sitamarhi News: उमाशंकर सीतामढ़ी। सदर अस्पताल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। नगर क्षेत्र के कोट बाजार निवासी नागेंद्र महतो की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। घटना के बाद कुछ समय के लिए अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया और इमरजेंसी सेवा भी प्रभावित रही।

मृत्यु का कारण परिजनों के अनुसार, बुधवार को नागेंद्र महतो अचानक घर में बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी उन्हें समय पर समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिली। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने मरीज की ठीक से जांच नहीं की और इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई। नागेंद्र महतो डायलिसिस के मरीज थे तथा अस्पताल में भर्ती होने के कुछ ही देर बाद उनकी मौ...