Sitamarhi News: डायन बता महिला को मैला पिलाने का आरोप
सीतामढ़ी, अगस्त 30 -- Sitamarhi News: डुमरा। डुमरा क्षेत्र के आजमगढ़ की एक महिला ने पड़ोसियों पर डायन बताकर प्रताड़ित, मारपीट करने और जबरन मैला पिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के आवेदन पर डुमरा थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ निवासी महिला ने थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी सरोज साह, उनकी पत्नी कविता देवी, चन्द्रकला देवी तथा पथलू साह लगातार उन्हें डायन कहकर प्रताड़ित करते हैं और झूठे आरोप लगाते रहते हैं। आरोप है कि सभी आरोपितों ने एकजुट होकर उनके साथ मारपीट की, उन्हें जमीन पर पटक दिया तथा जबरन मैला पिला दिया। यह भी पढ़ें- डायन बिसाही के मामले में मारपीट और खौलता पानी डालने के आरोप में छह गिरफ्तार पीड़िता का कहना है कि शोर सुनकर जब उनके पति प्रेम साह उन्हें बचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.