सीतामढ़ी, जुलाई 11 -- Sitamarhi News: ब्रजकिशोर सिंह पुपरी। पुपरी-सीतामढ़ी पथ पर बाजार समिति के समीप ट्रैक्टर की ठोकर से ऑटो सवार एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक की पहचान बछारपुर निवासी मो. सुहैल के 11 वर्षीय पुत्र मो. सालिब के रूप में हुई है।

घायल बालक का इलाज प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार मो. सालिब अपने परिवार के साथ पुपरी बाजार आया था। आवश्यक कार्य पूरा कर ऑटो से घर लौटने के दौरान बाजार समिति के निकट विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह ऑटो से टकरा गया। हादसे में बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

युवक की बाइक से गिरने की घटना बाइक से गिरकर युवक घायल, सदर अस्पताल रेफर :पुपरी। पुपरी-सीतामढ़ी पथ पर बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो ...