सीतामढ़ी, अगस्त 17 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सीतामढ़ी-रक्सौल रेलखंड पर शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा भवदेपुर रेलवे गुमटी और स्टेशन के बीच स्थित रेलवे पुल के समीप हुआ। मृतक की पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र के खोखसी पिपरा गांव निवासी शिवशंकर राय के पुत्र अमरेश कुमार (35) के रूप में हुई है।बताया गया कि अमरेश घर से दवा लेने के लिए निकले थे।इसी दौरान रेलवे पुल के समीप वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।स्वजन के अनुसार अमरेश का दाहिना पैर करीब एक वर्ष पहले हुए हादसे में क...