सीतामढ़ी, जुलाई 18 -- Sitamarhi News: पुपरी। जनकपुररोड रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म के पास तीन नम्बर ट्रैक पर शनिवार को अहले सुबह माल ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गया। घटना लगभग 03 बजे सुबह की है। जब माल ट्रेन स्टेशन पर ठहराव के लिए बढ़ रहा था। सूचना मिलने पर स्टेशन पर प्रतिनियुक्त जीआरपी बल घटना स्थल पर पहुँचकर मामले की पड़ताल की। इसके बाद शव को हटवाकर ट्रैक को खाली कराया है। मृत युवक के शरीर पर काले रंग का टी शर्ट पहन रखा है।शव की पहचान के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। किंतु शव की पहचान नही किया जा सका है। पुलिस ने शव को पोष्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी के लिए ले गयी है। घटना को लेकर लोगों को आशंका है कि कटकर मरने वाला युवक रात्रि में एक्सप्रेस ट्रेन से उतरा हो और वह गन्तव्य की ओर सुबह होने पर निकल चला था या फिर जान बूझकर कटकर...