सीतामढ़ी, अगस्त 30 -- Sitamarhi News: नानपुर। रुन्नीसैदपुर-पुपरी स्टेट हाईवे पर शरीफपुर के समीप रविवार को एक टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक की पहचान गौरी गांव निवासी अकलू भंडारी के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अकलू भंडारी की इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई।वहीं, गंभीर रूप से घायल पूनम कुमारी और मिथलेश भंडारी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नानपुर लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ...