सीतामढ़ी, अगस्त 22 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। आग से सुरक्षा और अग्निकांड से बचाव को लेकर अनुमंडल अग्निशामालय बेलसंड की ओर से अनुमंडल क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान परसौनी प्रखंड की परशुरामपुर पंचायत के पांच अलग-अलग वार्डों में ग्रामीणों, बच्चों व महिलाओं को आग से बचाव के उपाय बताए गए।अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभियान अग्निक चालक अमृत कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें अग्निक जवान नीतीश कुमार व रीमा कुमारी ने लोगों को जागरूक किया। अभियान के तहत वार्ड संख्या सात स्थित पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को आग लगने के कारण और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। वार्ड संख्या आठ में ग्रामीणों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।वार्ड संख्या 10 में दो अलग-अलग स्थानों पर ग्रामीणों को आग से बचाव के...