सीतामढ़ी, जुलाई 16 -- Sitamarhi News: मेजरगंज। मेजरगंज प्रखंड क्षेत्र के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा की राह अब आसान हो गई है। स्थानीय जेबी हाईस्कूल कैंपस में बुधवार को राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक अनिल कुमार मौजूद रहे, जिन्होंने फीता काटकर महाविद्यालय का उद्घाटन किया। क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खुलने से स्थानीय छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। उद्घाटन समारोह में एसडीसी अमूल्य रत्न, डीपीओ (शिक्षा) मुमताज आलम, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, बीडीओ निशांत कुमार, बीपीआरओ विशाल राव, बीईओ रजनीश कुमार भारती, महाविद्यालय की प्...