सीतामढ़ी, जुलाई 12 -- Sitamarhi News: उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। जिले में बकरी पालन को संगठित और लाभकारी स्वरोजगार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। सभी प्रखंडों में बकरी पालक सहकारी समितियों का गठन पूरा कर लिया गया है। इन समितियों का गठन जीविका मॉडल पर किया गया है। जिससे बकरी पालकों को संगठित मंच, बेहतर बाजार, तकनीकी सहयोग तथा आर्थिक सशक्तीकरण का लाभ मिल सके। समिति का कार्यकाल पांच वर्षों का निर्धारित किया गया है। इसके माध्यम से गांव स्तर से लेकर राज्य स्तर तक मजबूत सहकारी नेटवर्क तैयार किया जाएगा。

महिलाओं को मिलेगा नेतृत्व का अवसर : नई व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व पर विशेष जोर दिया गया है। समितियों के संचालन में महिला बकरी पालकों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाएगी। इससे ग्रामीण महिलाओं को निर्णय लेने का अवसर मिलेग...