Sitamarhi News: जिले में पांच नए नगर पंचायत का गठन, दो को नगर परिषद बनाने का प्रस्ताव पास
सीतामढ़ी, नवम्बर 3 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले में पांच नए नगर पंचायतों के गठन और दो नगर पंचायतों को नगर परिषद में उत्क्रमित करने के प्रस्ताव पर 20 सूत्री समिति ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी। समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में मंगलवार को उद्योग एवं खेल विभाग की मंत्री सह जिले की प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। नए नगर पंचायतों में परिहरपुर, सोनबरसा, रीगा, रुन्नीसैदपुर और बाजपट्टी शामिल हैं। वहीं, सुरसंड और बेलसंड नगर पंचायत को नगर परिषद में उत्क्रमित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय और जवाबदेही के साथ काम करें, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.