सीतामढ़ी, अक्टूबर 29 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले में खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच करने वाली प्रयोगशाला स्थापित नहीं है। ऐसे में मिठाई, खोआ, पनीर, घी सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए पटना स्थित प्रयोगशाला में भेजे जाते हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि नमूनों को उचित तरीके से पैक कर प्रयोगशाला भेजा जाता है। वहां से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उसके निष्कर्ष के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाती है। रिपोर्ट में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: जिले में खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच के लिए नहीं है प्रयोगशालामिठाई दुकानों का पंजीकरण और जांच मिठाई दुकानों के पंजीकरण की संख्या स्थिर नहीं रहती है। नई दुकानें खुलने पर पंजीकृत द...