सीतामढ़ी, जुलाई 12 -- Sitamarhi News: आमोद कुमार सीतामढ़ी। खरीफ मौसम में किसानों की जरूरतों को देखते हुए जिले में यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: जनपद में पर्याप्त खाद का भण्डार, आज मिलेगी और दो रैकयूरिया की मांग और आपूर्ति कृषि विभाग के अनुसार 31 सितंबर तक जिले में 26,500 मीट्रिक टन यूरिया की मांग आंकी गई है। इसके विरुद्ध अब तक 14,500 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति जिले में कराई जा चुकी है। शेष मांग के अनुरूप भी चरणबद्ध तरीके से खाद उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है। डीएओ शांतनु कुमार ने बताया कि प्रखंडों के उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को निर्धारित दर पर यूरिया उपलब्ध कराया जा रहा है। खाद की कालाबाजारी और कृत्रिम किल्लत रोकने के लिए नियमित निरीक्षण भी किए जा...