Sitamarhi News: जिले का पहला बाल श्रम मुक्त पंचायत बना कमरौली
सीतामढ़ी, अगस्त 23 -- Sitamarhi News: पिपराही। प्रखंड के कमरौली पंचायत में शनिवार को मुखिया आलोक कुमार की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से कमरौली को बाल श्रम मुक्त पंचायत की घोषणा की गई। वहीं आठ सदस्यीय विशेष निगरानी समिति का गठन किया गया। मुखिया ने कहा कि श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, ग्राम पंचायत, पंचायत स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति,अदिथी कवच परियोजना तथा स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिकों के सामूहिक एवं समन्वित प्रयासों से कमरौली बाल श्रम मुक्त पंचायत बना है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुरेश कुमार,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चंद्र नाथ राम,मुखिया, अदिथी कवच परियोजना के कन्वर्जेंस विशेषज्ञ मुकुंद चौधरी , सामाजिक कार्यकर्ता मो. कमर अख्तर ने ग्राम सभा में अपने अपने विचारों से अवगत कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.