सीतामढ़ी, अक्टूबर 26 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिला पार्षद पति हत्याकांड में डुमरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपित एजाज के संपर्क में रहने और हत्याकांड के बाद से एजाज व उसके परिवार की मदद करने के आरोप में पुलिस ने उसके दो रिश्तेदार को परसौनी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इन दोनों के खिलाफ पुलिस को कई तकनीकी साक्ष्य भी मिले है और एजाज से संपर्क करने में उपयोग किए मोबाइल को भी जब्त किया गया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों जिला पार्षद पति बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में अप्राथमिकी अभियुक्त बनाकर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पकड़े गए दोनों आरोपितों की पहचान परसौनी थाना क्षेत्र के राजा परसौनी निलाम गली निवासी मो. सलाम की पत्नी सैयदा खातून और पुत्र मो. शाहिद के रुप में की गयी है।

गिरफ्तारी और पुलिस जा...