सीतामढ़ी, अक्टूबर 11 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। अब मवेशियों की बीमारी और अंदरूनी चोटों की जांच के लिए जिला पशुपालन अस्पताल में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की आधुनिक मशीनें पहुंच गई हैं। इन मशीनों की मदद से पशुओं की बीमारियों का पता लगाने और उनका सटीक इलाज करने में पशु चिकित्सकों को सहूलियत मिलेगी। इससे पशुओं के उपचार की व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।अब तक पशुओं की कई अंदरूनी समस्याओं की पहचान करने में पशु चिकित्सकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। खासकर हड्डियों में फ्रैक्चर, अंदरूनी चोट और पेट से जुड़ी समस्याओं का पता लगाने के लिए आधुनिक जांच की आवश्यकता होती है। अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होने से इन समस्याओं की जांच कर...