सीतामढ़ी, सितम्बर 4 -- Sitamarhi News: बगहा। गंडक नदी के जलस्तर में कमी आने के साथ ही मंगलपुर के पास नदी का दबाव कुछ कम हुआ है। हालांकि, नदी की तेज धारा अब भी तटवर्ती क्षेत्र में बनी हुई है। इससे कटाव का खतरा पूरी तरह टला नहीं है। मंगलपुर के ग्रामीण नदी की धारा को लेकर अभी भी सहमे हुए हैं।

जल संसाधन विभाग की निगरानी इधर, जल संसाधन विभाग के अभियंता लगातार तटबंध और नदी के दबाव वाले स्थानों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों गंडक के जलस्तर में वृद्धि के बाद मंगलपुर के पास नदी का दबाव काफी बढ़ गया था। कटाव से बचाव को लेकर बनाया गया छह स्पर घ्वस्त हो गया था। जिसके बाद हाथी पांच एवं सैड बैग के सहरे कटावरोधी कार्य कराया गया था। तेज बहाव के कारण कटाव की आशंका को देखते हुए विभागीय स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई थी। अब जलस्तर में कम...