सीतामढ़ी, अगस्त 14 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। अमर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा स्थापित करने के लिए शहीद के पैतृक गांव मधुरापुर में तैयारी अब अंतिम चरण में है।प्रतिमा स्थापित करने के लिए मधुरापुर मेला ग्राउंड में भव्य टावर का निर्माण कराया जा रहा है। टावर को अंतिम रूप देने के लिए कई मजदूर दिन-रात मेहनत कर रहे है।तैयारी समिति में शामिल सदस्यों की माने तो शहीद के शहादत दिवस 23 अगस्त से पूर्व तैयारी पूरी कर उस दिन प्रदेश के किसी गणमान्य नेता से प्रतिमा का अनावरण करा दिया जाएगा। कोशिश सीएम सम्राट चौधरी को बुलाने की हो रही है। पूरे अभियान में शामिल पूर्व मुखिया सियाराम, भरत, रामसूरत , बबलू, अर्जुन, मनोज,राम इकबाल मंडल, रामजी मंडल आदि ने बताया कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए वर्ष 2019 में ही लाखो की लागत से मेला ग्राउंड में चबूतरे का निर्माण कराय...