सीतामढ़ी, जुलाई 23 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायत सुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, धोखाधड़ी, अतिक्रमण तथा अन्य कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया तथा मामलों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक...