Sitamarhi News: जन्माष्टमी को ले शांति समिति की बैठक
सीतामढ़ी, सितम्बर 3 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को गाढ़ा थाना भवन परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने की। इसमें जनप्रतिनिधियों, पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। बैठक में जन्माष्टमी के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील एवं अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अधिक भीड़ वाले पूजा स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो और विधि-व्यवस्था बनी रहे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: अशांति एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.